Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

एडीओ पंचायत के विरोध में धरना

  उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का गंभीर आरोप संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण स...

 

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का गंभीर आरोप

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकासखंड तरवा के सफाई कर्मचारियों द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर शांति शरण सिंह एडीओ पंचायत के विरोध में धरना दिया जा रहा है जो कर्मचारीयो का शोषण करते हैं एवं विकास खण्ड में एक  कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी। संगठन द्वारा उसके परिवार को सहायता के लिए कर्मचारियों ने 50000 जुटाया था। जब पैसा जुट गया तो एडीओ पंचायत कहे कि मेरे पिताजी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है जो पैसा जुटाया गया है । आप लोग दे दीजिए एक सप्ताह के बाद वेतन आएगा तो पैसा दे देगें  तब चलकर उसके परिवार में पैसा दिया जाएगा इसके बाद मृतक  कर्मचारी का पैसा मांगने पर गाली गलौज देते हैं जिससे कर्मचारी विवस होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिला पंचायत राज अधिकारी  को सूचना भी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई आए दिन एडीओ पंचायत का कर्मचारियों के प्रति अत्याचार बढ़ता जा रहा है इसके बाद कर्मचारी विवस होकर धरना दे रहे हैं जब तक शांति शरण सिंह  ।क्व् पंचायत का ब्लॉक मुख्यालय से स्थानांतरण नहीं होता है और मृतक सफाई कर्मचारी का पैसा इनके द्वारा नहीं लौटाया जायेगा तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत चलता रहेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी  द्वारा जिला संगठन से वार्ता की गई जिसमें द्वारा बताया गया। कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत का स्थानांतरण 2 जुलाई तक कर दिया जायेगा। आप लोग धरना स्थगित कर दीजिए श्रीमान जी की बातों को संज्ञान में लेते हुए जिला संगठन द्वारा विकास खण्ड तरवां के संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता करके धरना स्थगित किया जाता है।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से देवेश कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष तरवां उमाकांत गौतम, भीमराज,अशोक कुमार,मृत्युंजय यादव,प्रदीप कुमार एवं ब्लॉक के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे ।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close