संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव मे बुधवार को पूर्व मंत्री एवं विधान परि...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव मे बुधवार को पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिए। परिजनों को ढारस बधाया कहा कि दुख की घड़ी में हम आप के साथ है। ज्वाला सिंह उर्फ तेजवीर सिंह की विगत दिवस गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतक घर पर पहुँचे और इनके परिजनों से मिले। मुबारकपुर क्षेत्र में विगत दिवस मनबढ़ो ने पशु व्यापारी ज्वाला सिंह उर्फ तेजवीर सिंह को गोंछा गांव में दिन दहाड़े गोली मार कर घटना को अंजाम दिए थे। घटना को सुनकर बुधवार को पूर्व मंत्री, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह परिवारिकजन से मिले और उन्हे ढारस बधाया। मृतक के बच्चे सर पर हाथ रखा और उन्हे प्यार दिया। यहाँ से अतरडीहा गांव में ही युवक की विगत दिवस हुई करेंट से मौत हुई थी। मृतक रजत सिंह उर्फ दीपू के यहाँ भी पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख अरबिंद सिंह, जिला पंचयात सदस्य अजय प्रकाश सिंह, मनेन्द्र सिंह, शिव गोविंद सिंह, देवेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।