Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

कुश्ती प्रतियोगिता का सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने किया उद्घाटन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। अहरौला क्षेत्र के हांसापुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। अहरौला क्षेत्र के हांसापुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव व सपा के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के द्वारा कुश्ती प्रतयोगिता का उद्घाटन कर पुर्व प्रमुख विजय बहादुर यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया अखाड़े पर उतरे अयोध्या के पहलवान विनोद व दिल्ली के  पहलवान जीतू  से परिचय प्राप्त किया और कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हाथ मिलवाया आयोजक विकास यादव बबलू के द्वारा शिवपाल यादव को संज्ञान में पगड़ी, अंगवस्त्र, गदा भेंट किया। संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने  कहा कि पूर्व प्रमख विजय बहादुर यादव खुद एक पहलवान थे और उनका यह कार्य उनके पुत्र  विकास यादव परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं  परंपरा को जीवित रखे हुए हैं और यह परंपरा जीवित ही होनी चाहिए हमारी सरकार ने घोषणा की थी हर गांव में  एक स्टेडियम होगा लेकिन भाजपा की सरकार नफरत फैलाने का काम कर रही उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार आ रही है। सरकार बनने पर हम बेरोजगारी महंगाई किसानों की समस्या सब कुछ दूर करने का काम करेंगे उन्होंने कानून व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर तरफ अराजकता अपराध शोषण व्याप्त है गरीबों की बात अधिकारी नहीं सुनते  कहां की उपचुनाव चल रहा है दिल्ली का भी चुनाव  आने वाला है भाजपा सरकार में बैठे लोग बेमानी पर उतारू है सीटें जीताने को अधिकारी उनके एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं हम किसी भी किस्मत पर यह मनमानी नहीं होने देंगे हम विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए लड़ेंगे और 2027 में जीतेगें भी।। देर शाम तक कुश्ती प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, वाराणसी , गोरखपुर के पहलवान हिस्सा ले चुके थे।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close