Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

देश की जनता जान गई है, डबल इंजन सरकार मतलब महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार है - अरविंद केजरीवाल

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप द्व...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24               

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप द्वारा यहां रविवार को 'जनता की अदालत' नाम से आयोजित केंद्र की एनडीए सरकार को चुनौती देते हुए कहा, "आप चुनाव कराओ, हम तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि यदि वे नवंबर में चुनाव नहीं कराते हैं तो इसका मतलब कि भाजपा डर गई है और वे चुनाव हार गए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल फरवरी में पूरा हो रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने के लिए बेताब नहीं हैं। उन्होंने सदैव केवल जनता के लिए काम किया है। कभी भी अपने या अपने परिवार के लिए काम नहीं किया। आप नेता ने कहा कि सारी पार्टियों के अंदर जब चुनाव के टिकट देने की बात आती है तो विधायक, सांसद का टिकट देते समय इनको अपने बच्चे याद आते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कभी अपने किसी रिश्तेदार को आज तक टिकट नहीं दिया। मैंने कभी अपने बेटे को टिकट नहीं दिया। मैंने आपके बच्चों को टिकट दिया है। आपके बच्चों के लिए स्कूल बनाए, हमेशा आपके बच्चों का ख्याल रखा।" उन्होंने कहा कि जब नया मुख्यमंत्री बनाने की बात आई तो भाजपा वालों ने यह बात खूब उछाली कि केजरीवाल अपनी पत्नी को नया मुख्यमंत्री बनांएगे। हमने "अपनी कार्यकर्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है"।

केजरीवाल ने कहा कि आज देश की जनता जान गई है, डबल इंजन सरकार मतलब महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार है। 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close