Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कुल 97 मामले आए, जिसमें 12 का निस्तारण

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                       

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                    

लालगंज /आजमगढ़ 21दिसम्बर 
तहसील लालगंज में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता मे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 97 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुआ जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
तहसील लालगंज में आई फरियादी अवध खास की निवासी रेशमा ने बताया कि विद्युत बिल में गड़बड़ी हो गई है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग को सुधार करने का निर्देश दिया। इसी तरह गोगही गांव निवासी रामचंद्र पुत्र रामबली ने अवैध मार्ग के संबंध में शिकायत किया तो मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार को दिया।कोटा गांव निवासी राहुल राजभर पुत्र कैलाश राजभर ने अवैध निर्माण के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने एसडीएम लालगंज को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, प्रभारी सीएमओ डॉक्टर अजीज अहमद,जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव,डीपीओ हेमंत सिंह, जिला दिव्यांग अधिकारी शशांक सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, एसडीएम लालगंज श्याम प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, कोतवाल विनय मिश्रा आदि अधिकारी उपस्थित है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close