Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

दीदारगंज में पुलिस कर्मियों ने अटल बिहारी वाजपेई को दी श्रद्धांजलि

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                        

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     


दीदारगंज - आजमगढ़
दीदारगंज थाना परिसर में बुधवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। थानाध्यक्ष ने अटल बिहारी वाजपेयी के कवि हृदय, दूरदर्शी नेतृत्व, और उनकी देश के प्रति सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारत को एक नई दिशा दी और वैश्विक मंच पर देश को मजबूत किया। 
सभा में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने अटल बिहारी वाजपेई के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। अंत में सभी पुलिसकर्मियो ने देशहित में योगदान देने और बाजपेई जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल सिंह, उप निरीक्षक नागेंद्र पांडेय, अवधेश कुमार, चंद्रशेखर मौर्य, दीपक यादव, संदीप यादव, राहुल कुमार, गोलू यादव, शिव प्रकाश यादव आदि पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close