संवाददाता - बागी न्यूज 24
संवाददाता - बागी न्यूज 24
दीदारगंज - आजमगढ़
देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सानिध्य में मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के प्रांगण में कम्बल वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में दीदारगंज क्षेत्र के दर्जनों गावों के दिब्यांगों, असहाय एवम निर्बल वर्ग के पात्र 500 लोगों को देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सदस्य, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल के प्रबन्धंक, दुर्गेश सिंह के हाथों कम्बल बितरित किया गया। कम्बल पाते ही पात्रों को इस कड़ाके की हाड़ हिला देने वाली ठंढ से निजात मिली और चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट दिखाई दिए। इस अवसर पर दुर्गेश सिंह ने कहा कि प्रतिवर्षो की भाति इस बार भी समाज के दिब्यांगजनों, मांसिक रुप से विकृत, बेसहारा, निर्बल लोगों को ठंढ़ से बचने के लिए 500 लोगों को कम्बल वितरित किया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, अभिषेक अस्थाना, दीपक कुमार मौर्य, रविकांत पटवा, साहिल आजमी, एवम देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सदस्य गौरव सिंह, नारायण सिंह, अनूप सिंह परिहार, बलवंत सिंह, मनोज सिंह, नेहा सिंह, ऋचा सिंह, अनिल सिंह, उमेश बिंद, संतोष कुमार यादव, विशाल यादव, अंशू ,भानू गुप्ता, हरेंद्र यादव, उपेंद्र सिंह गुड्डू, आकाश सिंह, रिशू सिंह, योगेश मिश्र, बृजेश सिंह, श्याम सेवक चौहान, संदीप बिंद, डॉ प्रेम चंद यादव, अभिषेक यादव आदि लोग उपस्थित थे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



