Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

वानिकी कार्य के विभिन्न चरणों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के महत्व पर दिया जोर

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                       

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                    

आजमगढ़। आज दिनांक 18 दिसंबर 2024 को सामाजिक वानिकी प्रभाग आजमगढ़ द्वारा ’पेड़ बचाओ अभियान’ के अंतर्गत ’वानिकी कार्य संबंधी गोष्ठी’ का आयोजन सेहदा पौधशाला परिसर में किया गया।
गोष्ठी में आजमगढ़ प्रभाग के समस्त वनकर्मियों की संबोधित करते हुए प्रभागीय निदेशक ने वानिकी कार्य के विभिन्न चरणों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
इस गोष्ठी में माइक्रो प्लानिंग, अग्रिम मृदावकार्य, वृक्षारोपण, वृक्ष संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण, वैटलैंड संरक्षण, नमामि गंगे परियोजना, मिशन लाइफ  इत्यादि विषयों पर समस्त वनकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षक कार्य में आजमगढ़ वन प्रभाग के सहायक वन संरक्षक, सभी रेंजों के क्षेत्रीय वनाधिकारी, स्वच्छ गंगा मिशन के जिला परियोजना अधिकारी, जिला पर्यावरण समिति के JRF एवं कुछ सेवानिवृत्त वनकर्मियों ने पृथक – पृथक  विषयों पर वक्तव्य दिया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close