Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सहकारी समितियों का प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। किसान एकता समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची समिति ने ज्ञापन सौंपकर समस्त सहकारी समितियों पर किसानो को रासायनिक खाद उपलब्ध कराये जाने की मांग की है। समिति पदाधिकारियों का कहना था कि किसानों को रबी की फसलों के लिए यूरिया खाद की अत्यंत आवश्यकता है। खाद न मिलने से किसानों को बाजारों में भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ सकता है। खाद के अभाव में किसान की फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कहा कि हम मांग करते है कि समस्त सहकारी समितियों पर यूरिया खाद तत्काल उपलब्ध कराते हुए कंधरापुर कुआं देवचन्द पट्टी की बंद पड़ी साधन सहकारी समिति को भी चालू किया जाए। इस दौरान रामबेलास यादव, महेंद्र यादव, प्रकाश रंजन राय, रामसम्हार प्रजापति आदि मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


close