संवाददाता - बागी न्यूज 24
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर छोटे लोहिया के नाम से जाने जाने वाले स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।
जिला अध्यक्ष-हवलदार यादव ने जनेश्वर मिश्र के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह समाजवादी आंदोलन के पुरोधा थे वे पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा के प्रसार प्रचार में अर्पित कर दिया वे ईमानदार ,निर्भीक व निडर नेता थे।
वह कई बार लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य बने और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उन्होंने हमेशा गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई के विरुद्ध संघर्ष कर नेतृत्व किया। जुल्म, अन्याय व ज्यादती के विरुद्ध चट्टान बनकर खड़े हो जाते थे। उनके विचारों आदर्शों की प्रासंगिकता आज भी है। पूर्व सांसद- नंदकिशोर यादव ने कहा कि प्रदेश में पूंजीवादी व्यवस्था के कारण गरीबी बढ़ती जा रही है। पूंजीपति जनता का शोषण कर अमीर से अमीर बनता जा रहा है। आज देश में जनेश्वर मिश्र जैसे संघर्षशील नेता याद आते रहेंगे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने जिला संगठन में बालचंद कुशवाहा को जिला संगठन में जिला उपाध्यक्ष बनाया और उनका माला पहनकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने किया। बैठक में विधायक-अखिलेश यादव पूर्व विधायक-श्याम बहादुर सिंह यादव,अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, मोहम्मद आरिफ खान,देवनाथ साहु,राजेश यादव, शिवसागर यादव, सुरेश यादव,सोहराब अहमद, निशांत राय टीपू, जगदीश प्रसाद, बाल रूप सरोज, दीपचंद विशारद, आशुतोष चैधरी,संदीप रजत सेठ, सचिन शाहनी,बृजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695