Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

होली का पर्व एकता, मित्रता और भाईचारे का प्रतीक है- सुनील दत्त विश्वकर्मा

                                                          पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया  संवाददाता - बागी न्यूज 24       आजम...

 

            

                                           पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

    आजमगढ़ l होली के समापन के बाद अब होली मिलन समारोह का दौर शुरू हो गया इसी क्रम में तपस्या क्रिएटिव स्कूल नगर पालिका केंपस  सिविल लाइन द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन संस्थान कार्यालय पर किया गया। जिसमें मनमोहक राधा कृष्ण नृत्य के साथ होली मिलन समारोह की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के प्रतिमा और भगवान शिवजी पर अबीर गुलाल अर्पित वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली, हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे फागुन मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग आपस में रंग फेकते हैं, पिचकारी से परंग उड़ाते हैं और मिठाई खाते हैं। होली का महत्व हमारे जीवन में खुशियों और मीठास को जोड़कर एक खास स्थान रखता है। यह एकता, मित्रता और भाईचारे का प्रतीक है। आए हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत संस्थान सचिव अभिषेक राय तोशी ने किया गुलाल लगाकर किया। इसके बाद सभी लोग होली के रंगों से शराबोर अबीर ग़ुलाल उउड़ाते हुए  फूलों की होली खेले  इस अवसर पर रॉबी सोनकर, साक्षी पांडे, सुनील कुमार, सौरभ सिंह, राशिद खान, शक्ति शर्मा,  पूनम सिंह, पूनम तिवारी,डॉक्टर डीपी तिवारी, अभिषेक कुमार, कमलेश सोनकर, निशांत यादव, राज पासवान, विनय कुमार सहित संस्थान के  सभी अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close