Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

कौशल कुमार राय को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने किया खुशी का इजहार

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   जिला कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौशल कुमार राय को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर  खुशी का इजहार किया आजमग...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

जिला कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौशल कुमार राय को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर  खुशी का इजहार किया
आजमगढ़। कांग्रेस कार्यालय पर नेता और  कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कौशल कुमार राय को आजमगढ़ जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया। वरिष्ठ नेता पूर्णमासी  प्रजापति ने कहा कौशल कुमार राय की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है। उनकी सशक्त नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिलवाया है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया और निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि कौशल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अंसार अहमद ने सभी को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया जिला महासचिव रविकांत त्रिपाठी ने पार्टी हाई कमान का आभार प्रकट किया जिला महासचिव अजीत राय ने अपने संबोधन के दौरान कहां की कौशल कुमार राय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी एक नई ऊँचाई तक पहुंचेगी। कौशल कुमार राय की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में न केवल हर्ष की लहर दौड़ी है, बल्कि यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी रणनीतिक सोच और अनुभव से कांग्रेस पार्टी को और अधिक प्रगति मिलेगी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस अवसर पर एकजुट होकर राय के नेतृत्व में अपने प्रयासों को और तेज करने की कवायद में जुट गए हैं बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव आमिर युवा जिला अध्यक्ष हरिओम उपाध्याय अमर बहादुर यादव मुन्नू मौर्य देव मुनि राजभर विवेक राय रामप्यारे यादव आशुतोष रजत शशिकांत पांडे श्याम सिंह अशोक सिंह सूरज गुप्ता राहुल राय रामाश्रय यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 

close