Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

एक नये स्टेडियम के निर्माण हेतु अग्रिम कार्यवाही करने के डीएम ने दिये निर्देश

      जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, की बैठक  आयोजित की गयी संवाददाता - बागी न्यूज 24   ग्राम मुहब्बतपुर में खाली पड़ी जमीन पर एक नये स...

 

    जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, की बैठक आयोजित की गयी

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

ग्राम मुहब्बतपुर में खाली पड़ी जमीन पर एक नये स्टेडियम के निर्माण हेतु अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश- जिलाधिकारी

आजमगढ़ -- जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति,  श्री रविन्द्र कुमार-।। की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन द्वारा अजेण्डा बिन्दुओं को अध्यक्ष महोदय के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा जिम ट्रेनर व स्वच्छक को वर्तमान दिये जा रहे पराश्रमिक की बढोतरी किये जाने तथा स्टेडियम आजमगढ़ में 08 चौनलों का सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाये जाने की अनुमोदन प्रदान किया गया। जनपद मंे संचालित प्राइवेट ए0सी जिमों से पंजीकरण शुल्क रू0 15000 एक मुश्त वार्षिक जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, आजमगढ़ के खाते में जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया।
       श्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव अन्तर्राष्ट्रीय पेचक सिलाट खिलाड़ी द्वारा जनपद, आजमगढ़ के ग्राम मुहब्बतपुर में खाली पड़ी जमीन पर एक नये स्टेडियम के निर्माण हेतु अध्यक्ष के सम्मुख प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सहमत व्यक्त करते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।  
    उक्त बैठक मे उपस्थित उपेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र यादव, जिम्नास्टिक्स सचिव श्री मंगल प्रसाद, बेसिक जिला व्यायाम शिक्षक राम सिंह, अजेन्द्र राय, दिनेश कुमार सिंह ,सचिव विद्यालीय खेल आजमगढ़, मुजम्मिल खान संयुक्त सचिव एथलेटिक्स संघ के0एम0 श्रीवास्तव, सचिव जिला हैण्डबाल संघ, रामाकान्त वर्मा सदस्य, माया प्रसाद राय सचिव कबड्डी संघ, अनीश कुमार मौर्या प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, मख्खन यादव अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, अबुसाद अंसारी लिपिक जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी, प्रवीण राय संयुक्त सचिव बैडमिन्टन संघ, भूपेन्द्र वीर सिंह राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी एवं कार्यालय कम्प्यूटर आपरेटर अबु सैफ व अरविन्द कुमार कन्नौजिया फुटबाल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close