Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

हर्षित मिश्र को संस्कृत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। जनपद के प्रखर विद्वान, युवा कवि एवं साहित्यकार हर्षित मिश्र ‘श्रीहर्ष’को उनके वैदुष्य, संस्कृत के प्रत...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। जनपद के प्रखर विद्वान, युवा कवि एवं साहित्यकार हर्षित मिश्र ‘श्रीहर्ष’को उनके वैदुष्य, संस्कृत के प्रति निष्ठा तथा उल्लेखनीय शैक्षिक एवं साहित्यिक योगदान के लिए वर्ष 2025 का ‘संस्कृतभूषणराष्ट्रीयपुरस्कार’ (संस्कृत भूषण नैशनल अवार्ड – 2025) प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ अयोध्या में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दिया गया। पं० श्रीराम मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र  हर्षित मिश्र बाल्यकाल से ही मेधावी  रहे। उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और इसके बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर परास्नातक किया, वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में वरिष्ठ अनुसन्धाता के रूप में अपने शोधकार्य में संलग्न है। संत सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने बधाई देते हुए कहा कि संस्कृत भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान हेतु श्री हर्षित मिश्र ‘श्रीहर्ष’ को यह सम्मान प्रदान किया जाना न केवल उनके वैयक्तिक योगदान का सम्मान है, बल्कि उनकी यह उपलब्धि आजमगढ़  के लिए गौरव का विषय है। भाजपा के वरिष्ठ नेता दयानाथ सिंह, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय सरस, प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय, जिलाध्यक्ष अभिषेक  कुमार पांडेय सहित पिता श्रीराम मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामना दी और श्रीहर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



  

close