Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

धान की फसल की उत्पादकता के लिए एसडीएम ने कराई क्रॉप कटिंग

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   लालगंज / आजमगढ़। जनपद के तहसील लालगंज क्षेत्र के पल्हना ब्लॉक के झींझपुर गांव में एसडीएम लालगंज राजकुमार बैठा द...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24  

लालगंज / आजमगढ़। जनपद के तहसील लालगंज क्षेत्र के पल्हना ब्लॉक के झींझपुर गांव में एसडीएम लालगंज राजकुमार बैठा द्वारा क्रॉप कटिंग कृषि धान की उपज और उत्पादकता का सर्वे करने के लिए धान की फसल की कटाई की गई। एसडीएम ने गांव के खेत में धान की उपज और पैदावार का नाप जोख किया। उन्होंने बताया कि किसानों के फसल तैयार होने पर कटाई कर उसको भारत सरकार की सीसीई एग्री ऐप पोर्टल पर अपलोड करना है, इसको लेखपाल के स्मार्टफोन से किया जा रहा है। उपज की आकलन किसान  की मौजूदगी में कराया जा रहा है। एसडीएम ने किसान से कृषि कार्य की समस्या के बारे में जानकारी लिया गया। किसान ने बताया साहब अच्छी पैदावार हुई, लगभग 25 कुंतल धान की उपज हुई। एसडीएम ने उपस्थित सभी लोगों को फार्मर रजिस्ट्री के बारे में भी विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि अपने जनसेवा केंद्र से फार्मर रजिस्ट्री करा ले। एसडीएम ने कहा कि वह अपनी उपज सरकारी क्रय केद्रों पर ही बेच जिससे उन्हें फसल का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने किसानों से यह भी आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे में न आवे। अपनी मेहनत की फसल का पूरा लाभ स्वयं उठावे। उप जिलाधिकारी ने किसानों से पराली न जलाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ता है, जिससे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों की हानि होती है। उन्होंने किसानों को पराली के वैज्ञानिक प्रबंधन तरीकों को अपनाने का सुझाव दिया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह, लेखपाल आनंद यादव, सुरेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



  

close