वाराणसी में अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने पर सियासी तूफान, सपा सांसदों का संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन संवाददाता - बागी न्यूज 24...
वाराणसी में अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने पर सियासी तूफान, सपा सांसदों का संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। वाराणसी में अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने पर सियासी तूफान, सपा सांसदों का संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन, वाराणसी में महारानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। इस घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों ने संसद के बाहर एवं अंदर आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा सांसदों ने इस घटना को इतिहास और आस्था का अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर जैसी महान शासिका और समाज सुधारक का सम्मान पूरे देश की जिम्मेदारी है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं समाज को बांटने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करती हैं। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि“वाराणसी जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी में महारानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ा जाना सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि यह सरकार की सोच और संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल है। जो सरकार दिन-रात इतिहास और संस्कृति की बातें करती है, उसी भाजपा के राज में महान विभूतियों का अपमान हो रहा है—और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासक नहीं थीं, वे सामाजिक समरसता, न्याय और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उनकी मूर्ति का टूटना सीधे-सीधे हमारी विरासत पर हमला है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को चिन्हित कर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










