संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्र...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीतिका राजन द्वारा आज जनपद में स्थित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण कर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सरिता पाल, केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर, श्रीमती रीना एम0टी0एस0, ममता यादव केसवर्कर, अनिता मिश्रा, उमा वर्मा महिला कान्सटेबल, निधि, नेहा होमगार्ड, रानी सिंह सोशल वर्कर, श्रीमती बबिता यादव, पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित पाये गये। सचिव द्वारा वन स्टॉप सेन्टर में रखे गये अभिलेखों का निरीक्षण किया गया, जिसमें अद्यतन स्थिति दर्ज पायी गयी तथा वन स्टॉप सेन्टर के सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि आज की तिथि में कुल 08 (05 नाबलिग व 03 बालिग) बालिकायें वन स्टॉप सेन्टर में निरूद्ध हैं, जिनको आवश्यकतानुसार चिकित्सीय सुविधा, आश्रय सुरक्षा, परामर्श सेवा, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता प्रदान की जाती है। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा सभी बालिकाओं से बातचीत की गयी तथा उनके समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा बालिकाओं द्वारा किसी प्रकार की समस्या से अवगत नहीं कराया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई उचित पायी गयी। निरीक्षण के उपरान्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सचिव द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। सचिव द्वारा बताया गया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला तथा पॉक्सो से सम्बन्धित बालिकाओं को वन स्टॉप सेन्टर द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इस मौके पर वन स्टॉप सेन्टर के समस्त सदस्य, पराविधिक स्वयं सेवक, महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रही।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










