संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। आइकॉनिक स्कूल ऑफ़ आज़मगढ़ - वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आज विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। आइकॉनिक स्कूल ऑफ़ आज़मगढ़ - वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आज विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने हेतु एक भव्य करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम सुख दरिया जी, आईपीएस रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को करियर चयन, जीवन मूल्यों और सफलता के मार्ग पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अलका सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए तैयारी करने से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सावरी मुखर्जी ने बोर्ड परीक्षाओं की बारीकियों, आवश्यक सावधानियों, उत्तर लेखन की रणनीति और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के व्यावहारिक उपाय बताए। मुख्य अतिथि प्रेम सुख दरिया जी, आईपीएस ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि करियर का चुनाव करते समय रुचि, क्षमता और लक्ष्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सबसे पहले अपने माता-पिता का विश्वास जीतें—जब यह विश्वास बन जाता है, तो परिवार हर कदम पर साथ खड़ा रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता कभी तुरंत मिलती है, कभी देर से और कभी कई प्रयासों के बाद, लेकिन आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। जीवन का प्रथम लक्ष्य सफल होना होना चाहिए और जिस क्षेत्र को चुनें, उसमें उत्कृष्टता हासिल करें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रेम सुख दरिया जी, आईपीएस तथा डॉ. अलका सिंह को वेदांता इंटरनेशनल स्कूल परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री शिव गोविंद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि नए बैच के आईपीएस अधिकारी (2023 बैच) द्वारा नई सोच और अद्यतन ज्ञान के साथ विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिलना अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे प्रयासों के लिए वे अतिथियों और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695