Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सबा कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिक उत्सव धुमधाम से मनाया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   मुबारकपुर /आजमगढ़ l मुबारकपुर के प्रसिद्ध सबा कॉन्वेंट स्कूल की दूसरी ब्रांच भटौरा के कैंपस में 22वां वार्षिको...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

मुबारकपुर /आजमगढ़ l मुबारकपुर के प्रसिद्ध सबा कॉन्वेंट स्कूल की दूसरी ब्रांच भटौरा के कैंपस में 22वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जैसे विद्या आश्रम  , सेव द गर्ल , चन्द्रशेखर आज़ाद , जय जवान जी किसान ,कॉमेडी, महिला सशक्तिकरण, डानडी मार्च ,एजुकेशनल थीम ,सहित देश भक्ति गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसको देख और सुन कर मुख्य अतिथियों और अभिभावकों का बच्चों ने दिल लिया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडे और विशिष्ट अतिथि मुबारकपुर कस्बा प्रभारी मुरारी मिश्रा रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि शशि मौली पांडे ने कहा की जिस तरह से यहाँ के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है मैं उन बच्चों को, गार्जियन और टीचर्स को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं... और साथ ही स्कूल के मैनेजर प्रिंसिपल को भी बधाई देता हूं। वहीँ सबा कॉन्वेंट स्कूल के मैनेजर अफ़रोज़ अहमद ने कहा की स्कूल की दूसरी ब्रांच भटौरा में 22वां वार्षिकोत्सव आयोजित की गया था जो बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ! मैनजर अफ़रोज़ अहमद ने कहा की आज के कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत शानदार प्रस्तुति पेश किया है मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और साथ ही सभी अभिभावकों का धन्यवाद देता हूँ जो हमारे स्कूल के लिए उनका हमेशा सहयोग रहता है, उन्होंने ने अपने स्कूल के सभी टीचर्स और स्टाफ का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उप प्रिंसिपल अंसर नेयाज़ी , उम्मे अमीना प्रिंसिपल भटौरा, गुफरान अहमद, शाहिद जमाल ,डॉ जावेद कमर ,सैय्यद वजीउल हक, हाजी शमीम अख्तर, सय्यद अनीसुल हक, ज़मीर अहमद, हाजी अबु बकर, रिज़वान कटरा, आलमगीर आदि।
 









  



close