संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित हुनर सामाजिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान आजमगढ़ के कलाकारों ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित हुनर सामाजिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान आजमगढ़ के कलाकारों ने गिरिडीह झारखंड में 29 जनवरी से 1 फ़रवरी तक कला संगम द्वारा आयोजित अखिल भारतीय नाटक व लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता मे देश भर से आये 25 नृत्य दलों के बिच आजमगढ़ के कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समूह लोक नृत्य में द्वितीय, समूह शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय, रंग यात्रा मे द्वितीय,कैम्पफायर में संस्थान के कलाकारों ने द्वितीय व व्यक्तिगत श्रेणी में शशांक राय ने विशेष पुरस्कार प्राप्त किया। संस्थान के सचिव सुनील दत्त विश्वकर्मा को अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए रंग साधक दिगंबर प्रसाद जैन स्मृति रंग सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। नृत्यो का संयोजन कमलेश सोनकर ने किया। इस 15 सदस्यीय दल में राज पासवान,रवि गौड़ रोशनी चौहान, सुहानी, तारा,प्रियम निशा चौहान, रूपाली, रुनझुन,खुशबू गोंड शामिल थे। दल के इस सफलता पर वापस आने पर डॉ कृष्ण मोहन त्रिपाठी,रमाकांत वर्मा, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव, अजेंद्र राय, सुनील अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह, पंकज सिंह,गजराज प्रसाद ने बधाई दी।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










