संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज ब्लॉक मार्टिनगंज के ग्राम चकचोर्रा स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किय...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज ब्लॉक मार्टिनगंज के ग्राम चकचोर्रा स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गौशाला में साफ़ सफ़ाई बनाये रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होने गोवंश के खाने-पीने, ईलाज आदि की व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्य दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि गौशाला में जितने भी गोवंश आते हैं, उनका अंकन रजिस्टर में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि गौशाला में बाहर से आने वाले निराश्रित गोवंश का ईयर टैगिंग अवश्य सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारी से गोवंश के लिये बोये गये हरे चारे के सम्बन्ध में जानकारी लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गौशाला में गोवंश को केला व गुड़ खिलाया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



