देश व प्रदेश सरकार की सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है : डॉ. संग्राम यादव संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षे...
देश व प्रदेश सरकार की सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है : डॉ. संग्राम यादव
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरौलिया विकासखण्ड के दादर गांव में विधान परिषद सदस्य बलराम यादव एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव द्वारा सीसी मार्ग का लोकार्पण किया गया। दादर में 220 मीटर का सीसी मार्ग विधायक निधि से बनवाया गया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश सरकार की सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। यह सरकार हमें धर्म और जाति में बांटने काम कर रही है। भारत की आत्मा गांव में बसती है। अगर देश को सशक्त बनाना है तो पहले गांव को नगर पंचायत जैसी सुविधा देने की जरूरत है। आज यह सरकार गरीब तबके के लोगों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। इस दौरान विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानन्द का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा हमें इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख अतरौलिया चन्द्रशेखर यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे विधायक अपने विधानसभा के हर गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस कड़ी में हर गांव में सीसी मार्ग का लोकार्पण कर रहे है। यही नहीं क्षेत्र के जो भी गरीब परिवार गम्भीर बीमारियों से जूझ रहा है उन्हें अपनी विधायक निधि से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रजीत यादव ने आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचेत राजभर ने की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से सूद समेत हिसाब लेगी। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त की। जिला पंचायत सदस्य शीतला प्रसाद निषाद ने कहा कि भाजपा देश को गर्त में ले जा रही है। आने वाले समय मे जनता उन्हें जबाब देगी। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर सपा नेता प्रधान बलराम यादव, बृजराज यादव, परमेन्द्र यादव इरशाद अहमद, चन्द्रदेव राजभर, अभिषेक यादव उर्फ लालू, घनानंद गिरी, उमाकांत यादव, राजेश, राजेन्द्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



