Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

चयनित युवाओं को प्रतीकात्मक रूप से डीएम ने वितरित किया नियुक्ति पत्र

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज डीएवी पीजी कालेज, आजमगढ़ में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय आ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज डीएवी पीजी कालेज, आजमगढ़ में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद रोजगार मेले का आयोजन कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज के वृहद रोजगार मेले में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से 53 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है, जिनके द्वारा 6000 से ज्यादा युवाओं को चिन्हित कर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। उन्होने कहा कि अधिक संख्या में युवा उत्साह के साथ वृहद रोजगार मेले मे प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा रहती है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले और उनकी आमदनी बढ़े, जिससे कि आम लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार हो एवं राज्य और देश के विकास में सहयोग कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि नौकरी के साथ-साथ जिन युवाओं को स्वरोजगार करना है, उसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ में तीन हज़ार पांच सौ से ज्यादा युवाओं को लोन दिया गया है, जो कि चार साल तक ब्याज मुक्त रहेगा। यह गारंटी मुक्त लोन है। इसी तरीके से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाएं स्वरोजगार के अवसर देती हैं। उन्होने कहा कि उपरोक्त योजनाओं के अन्तर्गत ऋण लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। वृहद रोजगार मेले में एल० एण्ड टी०, महादेव हनुमन्त विजय प्लेसमेन्ट सर्विस, विजन इण्डिया रमाया हेल्थ केयर, पेरीग्रीन, एन०एस०डी०सी, डिक्शन टेक्नोलाजी, सुब्रोश इण्डिया, कृष्णा मारूति, शिव शक्ति बायो टेक्नालाजी, आदि 53 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमे रिक्तियों की कुल संख्या 6000 के सापेक्ष लगभग 90000 से अधिक बेरोजगार युवकों ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त कम्पनियों द्वारा 3000 बेरोजगार आवेदको का अपने तय मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार चयन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न कम्पनियों द्वारा चयनित युवाओं को प्रतिकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों से उनके द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे नौकरियों के संबंध में जानकारी ली गई। इस अवसर पर उपनिदेशक (सेवा०) प्रयागराज परिक्षेत्र श्री रविशेखर आनन्द, सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति, सहायक सेवयोजन अधिकारी मऊ श्री आशुतोष प्रसाद, अपर सांख्यकी अधिकारी श्री एम०आर०प्रजापति, प्रबन्धक डी०ए०वी० पी०जी० कालेज एडवोकेट श्री आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, प्राचार्य डी०ए०वी महाविद्यालय प्रो० प्रेमचन्द यादव, प्रो० अनिल श्रीवास्तव, प्रो०सोम्यसेन, प्रो० पंकज, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया, मऊ एवं राजकीय आई०टी०आई० आजमगढ़, कौशल विकास, एवं ए०वी० पी०जी० कालेज आजमगढ़ के समस्त स्टाफ द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।









  



close