वर्ष 2024 से अब तक कुल 3001 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 7.5 करोड़ रूपये) बरामद संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। अवगत कराना है कि...
वर्ष 2024 से अब तक कुल 3001 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 7.5 करोड़ रूपये) बरामद
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। अवगत कराना है कि डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़*के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था। जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। माह जनवरी 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 197 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50 लाख रूपये) को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं। आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं। वर्ष 2025 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 1553 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैl इस प्रकार विगत 24 माह में कुल 3001 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 7.5 करोड़ रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










