Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण के माध्यम से एक परिवार में कराया गया समझौता

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौर...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कुल 11 पत्रावलियों में मीडिएशन हेतु दोनों पक्षों को बुलाया गया, जिनमें से 09 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। गहन परामर्श एवं अथक प्रयासों के पश्चात 01 प्रकरण में आपसी समझौता कराया गया, जबकि 01 प्रकरण में पति-पत्नी द्वारा कुशलता प्रकट की गई। नई-किरण परियोजना के माध्यम से बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में बाँधने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो रहा है तथा पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार में भी कमी आ रही है। 







  

close