Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

केमिकलयुक्त कृत्रिम दूध बनाते हुए अभियुक्त गिरफ्तार, 200 लीटर कृत्रिम दूध व विभिन्न केमिकल बरामद

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। थाना देवगांव उ0नि0 सुभाष तिवारी प्रभारी चौकी लालगंज मय पुलिस बल के क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान क...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। थाना देवगांव उ0नि0 सुभाष तिवारी प्रभारी चौकी लालगंज मय पुलिस बल के क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान काशी डेयरी, मिर्जाआदमपुर के प्रबंधक रजनिकान्त मिश्रा पुत्र दिनेशचन्द्र मिश्रा, निवासी पुण्डरीक का पुरा, थाना पिनहट, जनपद आगरा तथा अरविन्द शर्मा पुत्र अनिल शर्मा, निवासी सियाना, थाना सियाना, जनपद बुलन्दशहर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम सोफीपुर में संतोष कुमार, जो दूध का टैंकर टाटा-407 गोल्ड चलाता है और डेयरी में दूध की सप्लाई करता है, अपने मकान मालिक प्रमोद राय पुत्र रामबचन राय, निवासी सोफीपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ के साथ मिलकर प्रमोद राय के मकान में केमिकल मिलाकर कृत्रिम दूध बना रहा है। उक्त सूचना पर उ0नि0 राकेश कुमार सिंह, का0 प्रवीण दुबे, का0 अनिल कुमार यादव तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारीगण- राजीव कुमार सिंह (एफएसओ लालगंज), शीत सिंह (एफएसओ नगर पालिका आजमगढ़), लालमणि यादव (एफएसओ आजमगढ़) एवं अनिल कुमार (खाद्य सहायक अधिकारी) को मौके पर बुलाकर संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह, निवासी गोविन्दीगढ़ी, थाना सतरौली, जनपद एटा को केमिकलयुक्त कृत्रिम दूध एवं अपमिश्रक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि मकान मालिक प्रमोद राय पुत्र रामबचन राय मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि लालच में आकर वह अपने मकान मालिक प्रमोद राय के साथ मिलकर केमिकल मिलाकर कृत्रिम दूध तैयार करता था। टैंकर से असली दूध निकालकर उसमें कृत्रिम दूध मिलाकर डेयरी में सप्लाई करता था तथा निकाले गए असली दूध को प्रमोद राय स्वयं का बताकर काशी डेयरी, मिर्जाआदमपुर में बेच देता था।







  

close