ईमानदारी, धैर्य व परिश्र म से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है : विनय पाण्डेय संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। सेंट जेवियर...
ईमानदारी, धैर्य व परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है : विनय पाण्डेय
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। सेंट जेवियर्स स्कूल सम्मोपर आजमगढ़ के प्रांगण में 12वीं कक्षा के सफल समापन के शुभ अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय से विदा ले रहे विद्यार्थियों के प्रति स्नेह,सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त करना तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष आवासीय प्रबंध निदेशक प्रदुम्न जायसवाल, अनिरूद्व जायसवाल, प्राचार्य विनय पाण्डेय, उप प्राचार्य संजय पाण्डेय एवं समंन्यवयिका शालिनी त्रिपाठी आदि के दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्रों ने इस अनमोल समय को सांझा किया | सभी को शुभकामनाएं देते हुए इस दिन को यादगार बनाया गया| यह सफलता और मित्रता का सफर अद्भुत रहा ! इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि “विद्यार्थी ही देश का भविष्य होते हैं। सफलता के मार्ग में कठिनाइयाँ अवश्य आएँगी, परन्तु ईमानदारी, धैर्य और परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। अपने माता-पिता, गुरुजनों और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को सदैव याद रखें और एक अच्छे इंसान बनें।” सीनियर्स छात्रों ने जूनियर से अपनी खट्टी मीठी यादें भी साझा की। विदाई समारोह में कई जूनियर और सीनियर एक दूसरे से गले मिलकर भावुक भी हुए और आगे भी मिलते रहने का वादा किया। कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी विद्यार्थियों को यादगार स्वरूप मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम को रोचक एवं यादगार बनाने के लिए विद्यार्थियों को अनेक प्रकार के गिफ्ट एवं उपाधियों से सम्मानित भी किया गया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










