संवाददाता - बागी न्यूज 24 अतरौलिया / आजमगढ़ l प्रमुख समाजसेवी यशवंत सिंह के ग्राम पकड़डीहा अतरौलिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
अतरौलिया / आजमगढ़ l प्रमुख समाजसेवी यशवंत सिंह के ग्राम पकड़डीहा अतरौलिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने मुख्य अतिथि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमुख समाजसेवी बृजेश कुमार सिंह उर्फ अनिल सिंह एवं प्रमुख समाजसेवी अमरेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कोयलसा महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी दया शुक्ला समाजसेवी विजय बहादुर उपाध्याय को सम्मान पत्र अंग वस्त्रम एवं एसोसिएशन की वार्षिक पत्रिका आइडियल इंडिया भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी बृजेश सिंह उर्फ अनिल सिंह ने कहा कि एसोसिएशन ने जो हमारा सम्मान किया है उसके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं मैंने देखा है संगठन बराबर समाज में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करने का कार्य करती है जो बहुत ही सराहनीय है संगठन को जहां हमारे जरूरत पड़ेगी हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे प्रमुख समाजसेवी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कोयलसा दयानंद शुक्ला ने कहा पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है और हमारे पत्रकार साथी तमाम समस्याओं अभाव को झेलते हुए बहुत ही ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं जो बहुत ही सराहनीय है। अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी अमरेज सिंह ने हमारे घर पर संगठन ने प्रमुख समाजसेवी अनिल सिंह और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयानंद शुक्ला का सम्मान किया है l मैं बहुत ही गौरवान्वित हू ऐसे कार्यक्रम से समाज में आपसी भाईचारा की भावना को बढ़ावा मिलता है अंत में प्रमुख समाजसेवी बाबू यशवंत सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा या आपने जो अपना अमूल्य समय निकालकर मेरे घर पधारे हैं उसके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं भविष्य में संगठन को जहां हमारी जरूरत पड़ेगी हम हर संभव मदद करने के तैयार रहेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे संगठन के प्रमुख महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस् ने अपने शेरो शायरी के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया और कहा कि प्रमुख समाजसेवी यशवंत सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति है यह हमेशा समाज में रचनात्मक कार्य करने वालों का सम्मान करते है जो अपने आप में बहुत ही सराहनीय है हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर पिंटू सिंह रामजीत सिंह नवनीत सिंह मनोज पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










