Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

समाजसेवी तारिक फैसल ने नगर पालिका में नगर निगम के रेट लागू करने पर उठाये सवाल

  'सेकंड क्लास' की नगर पालिका में 'फर्स्ट क्लास' नगर निगम का सर्किल रेट क्यों लागू किया जा रहा है : तारिक फैसल नगर पालिका पर...

 



'सेकंड क्लास' की नगर पालिका में 'फर्स्ट क्लास' नगर निगम का सर्किल रेट क्यों लागू किया जा रहा है : तारिक फैसल

नगर पालिका परिषद का जन्म-मृत्यु विभाग भ्रष्टाचार का बना अड्डा 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। समाजसेवी तारिक फैसल नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जन्म-मृत्यु विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि 'सेकंड क्लास' की नगर पालिका में 'फर्स्ट क्लास' नगर निगम का सर्किल रेट क्यों लागू किया जा रहा है? साथ ही उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विलंब शुल्क समाप्त कर नई नियमावली लागू किए जाने के बावजूद नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में अब भी धड़ल्ले से विलंब शुल्क वसूला जा रहा है। आरोप है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए समय पर सूचना देने के बाद भी विभागीय लापरवाही और देरी के चलते आवेदकों से अनावश्यक रूप से बयान हल्फी (Affidavit) की मांग की जाती है। बिना 'सुविधा शुल्क' (रिश्वत) दिए प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाते। शिकायतकर्ता के अनुसार, नगर पालिका के विभिन्न पटलों पर बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं हो रहा है। कार्य योजनाओं में जानबूझकर उन गलियों का चयन किया जाता है, जहां लागत कम और लाभ अधिक हो। मकान दर्ज कराने, नामांतरण और विरासत दर्ज करने तक में मोटी रकम वसूलने तथा पुष्टि के नाम पर अलग से शुल्क लेने का आरोप लगाया गया है। मामले में संबंधित अधिकारियों से पारदर्शी जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

 









  




close