हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग की मदद से घोर बेईमानी पर उतारू है संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जनपद में एसआईआर प्रक्रिय...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जनपद में एसआईआर प्रक्रिया में सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी को डरा धमकाकर फॉर्म सात पर जबरदस्ती दस्तखत करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। कहीं-कहीं बूथ लेवल अधिकारियों ने मना कर दिया और कहीं-कहीं वे लोग उनकी जबरदस्ती दस्तकत बनवाकर फॉर्म को ऑनलाइन करने में लगे हैं। घटना की जानकारी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पार्टी के बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से प्राप्त हुई सरकार बड़े पैमाने पर धांधली व गुंडागर्दी के बल पर भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी समर्थकों के ड्राफ्ट लिस्ट में सम्मिलित नाम को काटनवाना चाहते हैं। इस घटनाक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक,विधायक डॉ संग्राम यादव, विधायक नफीस अहमद, विधायक अखिलेश यादव, विधायक पूजा सरोज, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव- अजीत कुमार राव, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जोरार खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलकर विरोध दर्ज कराया तमाम मतदाता जिनका नाम काटने के लिए प्रयास किया जा रहा है वे लोग विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो की तादाद में आए हुए थे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग की मदद से घोर बेईमानी पर उतारू है ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद जब उन लोगों को यह मालूम हो गया हमारे कि वोटर कम हैं उन लोगों ने साजिश करके टाइप सुधा फॉर्म सात वोट कटवाने के लिए बी.एल.ओ. के पास जाकर बड़ी संख्या में दस्तखत करवाने का प्रयास कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ऐसे नियम विरुद्ध जबरदस्ती व धौंस के बल पर कराए जा रहे गलत कार्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारे बी.एल.ए. हमारे कार्यकर्ता सतर्क हैं जिलाधिकारी ने ऐसे गलत कार्यों के खिलाफ जांच करने व ऐसे लोग जो इसमें संलिप्त पाए गए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










