सांसद संजय सिंह संसद में ड्राइवर वेलफेयर आयोग की गठन की मांग करेंगे संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l ड्राइवर वेलफेयर आयोग के गठन की मा...
सांसद संजय सिंह संसद में ड्राइवर वेलफेयर आयोग की गठन की मांग करेंगे
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l ड्राइवर वेलफेयर आयोग के गठन की मांग को संसद में उठाने पर ड्राइवरों ने आप सांसद का सम्मान समारोह आयोजित कर किया जिसमें उनका जोरदार स्वागत किया गया l वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के तत्वावधान में शुक्रवार को मंदूरी एयरपोर्ट स्थित मैदान में जनसभा आयोजित की गई। जहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आप सांसद संजय सिंह का संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव के नेतृत्व में फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद मंच के माध्यम से ड्राइवर हितों को लेकर आवाज़ बुलंद की गई। इसी के साथ ही आप सांसद ने मार्ग दुर्घटना में अपना अंग गवा चुके ठेकमा ब्लॉक से ड्राइवर साथी राहुल को सम्मानित करते हुए सहायता राशि प्रदान की। आप सांसद ने ड्राइवरों को उनका हक और सम्मान मिलने तक साथ खड़े रहने का वादा किया। कहा कि ड्राइवरों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक एकजुट होकर आंदोलन करना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला प्रबंधक महेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, संजय यादव, महेंद्र जयसवाल, रामजन भारती, पतिराम यादव, मुन्नीलाल यादव, अंगद यादव, हरिनाथ यादव और आप से प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव, कृपा शंकर पाठक, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



