संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा जनपद आजमगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा जनपद आजमगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। पुलिस लाइन, आजमगढ़ में परेड की सलामी एवं निरीक्षण सर्वप्रथम एडीजी द्वारा पुलिस लाइन, में भव्य परेड की सलामी ली गई। टोलीवार परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया l जवानों का अनुशासन एवं टर्नआउट,शस्त्र संचालन की दक्षता, मार्च-पास्ट की एकरूपता एवं समन्वय, कमांड एवं नियंत्रण प्रणाली, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एडीजी द्वारा परेड की सराहना करते हुए बल को उच्च स्तरीय अनुशासन बनाए रखने एवं नियमित प्रशिक्षण पर विशेष बल देने के निर्देश दिए गए। “शौर्य सभागार” का उद्घाटन परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस लाइन परिसर में नव-निर्मित “शौर्य सभागार” का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिसमें लगभग 700 से अधिक व्यक्तियों की बैठने की क्षमता,आधुनिक ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था ,विभागीय गोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं आधिकारिक बैठकों हेतु उपयुक्त , पुलिस कर्मियों के सामूहिक संवाद एवं प्रेरणा हेतु समर्पित स्थल एडीजी ने इसे पुलिस प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया l निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, शस्त्र एवं संसाधनों का संधारण, वाहनों की स्थिति तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस लाइन निरीक्षण के उपरांत एडीजी द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। एडीजी महोदय, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के पश्चात पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। थाना नगर कोतवाली का निरीक्षण तत्पश्चात थाना नगर कोतवाली का निरीक्षण किया गया। मालखाने में जब्त माल की सुरक्षित प्रविष्टि, लंबित माल के निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशील व त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, प्रशिक्षणाधीन एएसपी श्री प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के समापन पर एडीजी द्वारा जनपद पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



