चयनित 50 लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक व 04 लाभार्थियों को पगमिल मशीन का वितरण किया गया संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। कृ...
चयनित 50 लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक व 04 लाभार्थियों को पगमिल मशीन का वितरण किया गया
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। कृषि विभाग के परिसर में आज जिला ग्रामोद्योग कार्यालय आजमगढ़ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय माटीकला जागरूकता, निःशुल्क विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मनीष मिश्र, ब्लाक प्रमुख अजमतगढ़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अरविन्द सिंह ब्लाक प्रमुख सठियांव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक संख्या में माटीकला से जुडे कारीगर व कुम्हार/प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे।
जागरूकता शिविर में दीपक मिश्रा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आजमगढ़ ने सभी अतिथियों का बुके व अंगवस्त्रम् देकर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन व विभाग द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में चयनित 50 लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक एवं 04 लाभार्थियों को पगमिल मशीन का वितरण किया गया, एवं मुख्य अतिथि द्वारा बताया कि यह दीन दयाल उपाध्याय जी के कदमों पर चलता हुआ अन्तोदय की प्रक्रिया को बढ़ावा देने की योजना है, जो माननीय मुख्यमंत्री के विजन का उद्देश्य है। जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के माध्यम से 10.00 लाख का ऋण लेकर उद्योग स्थापना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनीष मिश्र द्वारा सभी को ग्रामीण अंचल में पूर्व से चल रहे माटीकला के कार्यों के महत्व के बारे में बताते हुए हुनर को और अधिक बढावा देने तथा माटीकला के उत्पाद को विकसित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की गयी तथा स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु उत्साहित किया गया, इस परम्परागत मिट्टी कला उद्योग को विभाग द्वारा संचालित किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की गयी तथा अधिक से अधिक लोगों को योजना से जुड़ कर लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया गया, तथा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया गया, कार्यक्रम का संचालन श्री रवीश कुमार दूबे, प्रधान सहायक द्वारा किया गया।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आजमगढ़ द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए माटीकला से जुड़े उद्यमियों से अपने परंपरागत कार्य को और अच्छे तरीके से करने के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने तथा उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु आह्वाहन किया गया।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आजमगढ़ द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए माटीकला से जुड़े उद्यमियों से अपने परंपरागत कार्य को और अच्छे तरीके से करने के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने तथा उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु आह्वाहन किया गया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



