Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मऊ : कांग्रेसियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   मऊ। जिला कलेक्ट्रेट मऊ स्थित पूर्व सांसद जय बहादुर सिंह की मूर्ति के सामने लखनऊ में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचा...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

मऊ। जिला कलेक्ट्रेट मऊ स्थित पूर्व सांसद जय बहादुर सिंह की मूर्ति के सामने लखनऊ में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज वाराणसी दालमंडी में हिंदू मंदिरों को तोडने तथा अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को खंडित करने तथा मनरेगा को समाप्त करने के विरोध की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा मनरेगा को बहाल करने , वाराणसी दाल मंडी विध्वंस को रोकने तथा प्रदर्शनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की गई तथा मांग की गई की हिंदू धर्म के रक्षक शंकराचार्य के विरुद्ध टिप्पणी करना अशोभनीय  है इसके लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगना चाहिए ।इलाहाबाद में बटुकों की चोटी खींची गयी यह सनातन का अपमान है जिसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी  विधि विभाग के उपाध्यक्ष श्री उदय प्रताप राय जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह शहर कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष सोहेल अहमद एडवोकेट प्रदेश सचिव अरविंद सिंह राजेश सिंह रामकरण यादव शिवाजी कनौजिया शिवप्रसाद श्रीवास्तव सुखराम चौहान आरती प्रजापति ब्रह्मानंद पांडे सरोज पांडे जिला सचिव सच्चिदानंद राय अशोक राय सुरेश राजभर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।









  



close