सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को *थाना सरायमीर में नव निर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को *थाना सरायमीर में नव निर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा जनसुनवाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि थानों को आमजन के लिए अधिक सुविधाजनक एवं विश्वासयोग्य बनाया जाना आवश्यक है।
इसके बाद एसएसपी ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों को अंग वस्त्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी सरायमीर किरनपाल सिंह सहित थाना सरायमीर के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695