संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। थाना जीयनपुर -पूर्व की घटना / इतिहास- वादी श्री अमन सोनकर पुत्र हरेन्द्र सोनकर निवासी वार्ड नं० 03 जान...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। थाना जीयनपुर -पूर्व की घटना / इतिहास- वादी श्री अमन सोनकर पुत्र हरेन्द्र सोनकर निवासी वार्ड नं० 03 जानकीपुरम, अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP70HB7888 के चालक भरत सिंह पुत्र रामविनय सिंह निवासी भटौली इब्राहिमपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए वादी के पिता हरेन्द्र सोनकर (उम्र लगभग 45 वर्ष) के छोले के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 281/106(1) बीएनएस बनाम स्कॉर्पियो चालक भरत सिंह उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 अजय यादव द्वारा संपादित की की गई विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 106(1) बीएनएस की घटोत्तरी करते हुए धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। इस प्रकार मुकदमा उपरोक्त की विवेचना मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 धारा 281,105 बीएस में की जा रही है ! उ0नि0 अजय यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त भरत सिंह को गोगा साव तिराहा, अजमतगढ़ से समय करीब 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



