बाबा के साथ खेली गई फूलों की होली, फिर रंगों की भी बरसी फुहार संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल की ओर से श्री...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल की ओर से श्री अग्रसेन महिलामहाविद्यालय में आयोजित तृतीय श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव में पहुंचे लोग खाटू वाले श्याम सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकी का दर्शन कर निहाल हो उठे तो साथ में गायक कलाकारों ने भजन की ऐसी गंगा बहाई कि श्रद्धालु देर रात तक गोते लगाते रहे। कोलकाता से आए गायक कलाकार लव अग्रवाल ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का आगाज बाबा की ज्योत जलाकर हुई। कोलकाता से आए गायक कलाकार लव अग्रवाल ने मंच की बागडोर संभाली तो एक के बाद एक भजन खाटू वाले श्याम की चरणों में अर्पित कर उनके भक्तों की ऊर्जा में संचार कर दिया। भजन गंगा में लोग स्नान करने के साथ उसकी धारा में देर रात तक बहते रहे। पूरा पंडाल जयकारों से गूंजता रहा और हर कोई अपने स्थान से उठकर होली के रंग में सराबोर होने को आतुर दिखा। कलाकारों ने भव्य मंदिर सा पंडाल बनाया और उसमें खाटू वाले श्याम प्रभु की नैनाभिराम झांकी के साथ राधा-कृष्ण, सालासर बालाजी की झांकी सजाई। महाविद्यालय के पास बने तोरण द्वार पर श्री श्याम शरणम पढऩे के साथ लोग अंदर पहुंचकर बाबा के समक्ष शरणागत होते गए। पहुंचने वालों ने दरबार में बाबा की ज्योत जलाई और उसके बाद भजनों का आनंद लिया। लोगों ने बाबा के साथ फूलों की होली खेली और उसके बाद रंगों की फुहार भी बरसने लगी। इस दौरान केसर और चंदन की खुशबू से भी वातावरण सुवासित हो उठा। कार्यक्रम में पुरुष वर्ग सफेद कपड़े और अधिकतर महिलाएं लाल वस्त्र धारण कर पहुंची थीं। अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हर्षित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, अमित गोयल, अनूप अग्रवाल, परितोष रूंगटा, ओम प्रकाश अग्रवाल, डेविड अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, अमन गर्ग, सुमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



