होली सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। सिधारी स्थित तिवारीपुर महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में होली से...
होली सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। सिधारी स्थित तिवारीपुर महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में होली सेलिब्रेशन का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के श्लोक के साथ हुआ । तपस्चात विद्यालय के नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के बच्चों ने फूलों की होली खेल कर मनमोहक प्रस्तुति दिया जिससे तालिया से पूरा वातावरण गूंज उठा । कृष्ण राधा के वेशभूषा में बच्चों ने जमकर फूल एवं अबीर गुलाल की होली खेली । बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य ने बताया होली का त्योहार भाईचारा एवं आपसी सौहार्द का है । हमें यह त्योहार आपसी सद्भाव एवं मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। होली रंगों का पर्व तो है ही, सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। मैं आप सभी लोगों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। कार्यक्रम को सफल बनाने प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य, कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना,किशन यादव, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, अजय यादव,राहुल तिवारी, आरोही मोदनवाल, प्रेमा यादव आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695




