Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सोलिंग निर्माण का विधायक अखिलेश की मौजूदगी में गांव की बेटियों ने किया लोकार्पण

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   मुबारकपुर/  आजमगढ़। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जमीन मंझरिया में नवनिर्मित सोलिंग निर्माण रोड का ल...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

मुबारकपुर/  आजमगढ़। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जमीन मंझरिया में नवनिर्मित सोलिंग निर्माण रोड का लोकार्पण विधायक अखिलेश यादव की मौजूदगी में गांव की बेटियों नन्हें हाथों कराया गया। जो पूरे क्षेत्र में चारों तरफ चर्चा का विषय बन गया। सठियांव विकास खण्ड के ग्राम सभा जमीन मंझरिया में करीब आठ लाख की लागत से सोलिंग निर्माण रोड लोकार्पण किया गया है l इस सोलिंग निर्माण के हो जाने से आवागमन का मार्ग शुलभ हो गया। ग्रामीणों के मांग पर यह कार्य विधायक निधि से कराया गया है। ग्रामीणों में यह रोड बन जाने  से खुशी का माहोल बन गया है।वहीँ इस दौरान मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव ने कहा की कच्चा रास्ता था गांव के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी लोगों ने मुझसे इस समस्या के बारे में चर्चा किया। मैंने इसको प्रस्तावित करके खड़ंजा कार्य कराया अब रोड बन जाने से उन्हें आवागमन में काफी आसानी हो जाएगी। विधायक ने कहा की सबसे बड़ी बात यह मेरे लिए की गांव के लोगों बेटियों को एकट्ठा करके बेटियों के हाथ से फीता कटवाया औऱ मुझे दर्शक के रूप में शामिल होने का अवसर मिला। इस अवसर पर बहादुर यादव ,सुबेदार यादव ,वीरेंद्र यादव  , रमेश गौंड़ ,संजय यादव आदि।









  



close