संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रत्येक होलिका स्थल पर सुरक्षा...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रत्येक होलिका स्थल पर सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी प्रमुख होलिका दहन स्थलों पर CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त फोटो/वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। सिविल डिफेंस के सदस्यों एवं संभ्रांत पुलिस मित्र नागरिकों के सहयोग से विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करेंगी। पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक होलिका दहन विधिवत एवं निर्धारित समय पर सम्पन्न हो। यदि कोई शरारती तत्व समय पूर्व आग लगाने, विवाद उत्पन्न करने या किसी भी प्रकार से त्योहार में बाधा डालने का प्रयास करता है, तो ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी l जनपदवासियों से अपील है कि होली पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



