अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों के जीवन से कर रहा था खिलवाड़ सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं वांछित अभियु...
अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों के जीवन से कर रहा था खिलवाड़
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा फर्जी चिकित्सक बनकर इलाज करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण- न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अतरौलिया पर अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्तगण द्वारा अपने को मान्यता प्राप्त चिकित्सक बताते हुए अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इसी क्रम में एक महिला का ऑपरेशन/डीएनसी करते समय लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी आंत में गंभीर क्षति हो गई तथा जीवन संकट में पड़ गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन में पाया गया कि अभियुक्तगण द्वारा फर्जी चिकित्सकीय डिग्री का प्रयोग कर अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करते हुए मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा था। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए मु0अ0सं0 402/25 धारा 110/318(4)/336(3)/340(2)/338/ 3(5) बीएनएस व 15(3) भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम थाना अतरौलिया पर पंजीकृत है। उ0नि0 देवीशंकर पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पीजीआई तिराहा अतरौलिया से अभियुक्त मुकेश यादव पुत्र स्व0 सोनई निवासी बसहिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






