सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l समाजवादी पार्टी प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि भाजपा के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण श...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l समाजवादी पार्टी प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि भाजपा के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एक विद्यालय में किया ! जिसमें प्रशिक्षण शिविर के नाम पर बार- बालाओं का नाच गाना कराया गया, वायरल वीडियो देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो नाच गाने का प्रशिक्षण चल रहा हो, हद तो तब हो गई जब बार बालाओं के गानों के धुन पर जिले के भाजपा के शीर्ष नेता भी ठुमके लगाते देखे गए, भाजपा को पेपर लीक से आत्महत्या कर रहे छात्रों के प्रति, बेरोजगारी का दंश झेल रहे नौजवानों के प्रति, विद्युत कटौती का दंश झेल रही जनता के प्रति कोई संवेदना नहीं है ये तो सबको पता है l कम से कम अपने पूर्वज सादगी के प्रतीक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की गरिमा का तो ख्याल रख लेते ! विद्यालय प्रांगण का ख्याल तो रख लेते ! सत्ता के अहंकार में मर्यादा की सारी सीमाओं को लांघ रहे भाजपाइयों को चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाने का काम करेगी l






