सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l सामाजिक संगठन ग्राम्यजन सेवा ट्रस्ट के 6 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर युवाओं के मुद्दे विषयक ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l सामाजिक संगठन ग्राम्यजन सेवा ट्रस्ट के 6 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर युवाओं के मुद्दे विषयक संगोष्ठी का आयोजन श्री साईं होटल आजमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक स्व0 कपिलदेव पाण्डेय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री नागेश्वर यादव जी ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए युवा कवि व लेखक संदीप गांधी नेहाल ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति व अपने अधिकारों और कर्तव्यों के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया। प्रबंधक ट्रस्टी देवी प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आज का युवा अपने मुख्य मुद्दों से भटक कर क्षणिक आनन्द के प्रति आकर्षित होता जा रहा है, जो कि समाज के लिए घातक है। सदस्य ट्रस्टी विद्या निवास उपाध्याय (अंकित) ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया व धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मृदुल उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में रमाकांत चौहान, शुभम मौर्य, चित्रांश श्रीवास्तव, अर्पित उपाध्याय, स्वास्तिक पाण्डेय आदि लोग शामिल थे l
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






