परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l थाना कोतवाली परिसर, आजमगढ़ में स्थित परिवार परा...
परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l थाना कोतवाली परिसर, आजमगढ़ में स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कुल 04 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया था। मध्यस्थता के दौरान 01 पत्रावलियों में उपस्थित दोनों पक्षों को आपसी काउंसलिंग एवं समझाइश के उपरांत सफलतापूर्वक समझौता कराया गया । आवेदिका ने पति व सास ससुर द्वारा मार-पीट करना तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था । दोनों पक्षों की संयुक्त एवं पृथक काउंसलिंग कर आपसी मतभेदों का समाधान कराया गया तथा पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु सहमति बनाई गई। शेष पत्रावली में अग्रिम तिथि नियत करते हुए पक्षकारों को पुनः नोटिस/फोन द्वारा सूचित कर मध्यस्थता की कार्यवाही की जाएगी। यह “नई किरण” परियोजना पारिवारिक विवादों के समाधान, टूटते परिवारों को जोड़ने तथा पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार कम करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जो बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास कर रही है। इस पुनीत कार्य में काउंसलर के रूप में उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ), उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, आरक्षी जितेन्द्र शाह एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






