फौजदार सिंह ने कराया सुंदरकांड पाठ व भव्य भंडारा सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। नगर के ठंडी सड़क विवेकानंद पार्क स्थित हनुमान मंदिर मे...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। नगर के ठंडी सड़क विवेकानंद पार्क स्थित हनुमान मंदिर में 'बड़ा मंगलवार' के पावन अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्वासा मंडलेश्वर श्री श्री 108 शुभम दास महाराज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शुभम दास ने कहा, "हनुमत आराधना से मनुष्य के जीवन के सभी संकट और बाधाएं दूर हो जाती हैं, इसलिए उन्हें संकटमोचन कहा जाता है। कलयुग में हनुमान जी सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। वे बल, बुद्धि, विद्या और अमरता के साक्षात प्रतीक हैं। सच्चे मन से की गई उनकी भक्ति कभी निष्फल नहीं जाती।" भंडारे में उमड़ा जनसैलाब -सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद महाआरती हुई, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा परिसर 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के संयोजक फौजदार सिंह ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आए हुए सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार तो संजय सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर मुख्य रूप से बिजेन्द्र सिंह, इन्द्रासन राय, सुभाष चंद्र तिवारी, आशुतोष द्विवेदी, अनिल सिंह, राममिलन सिंह, हरिद्वार सिंह, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, सुनील सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






