सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। भीषण उमस और गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए भारत विकास परिषद की 'इलिट' शाखा ने एक...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। भीषण उमस और गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए भारत विकास परिषद की 'इलिट' शाखा ने एक सराहनीय पहल की है। 'सूत्र सेवा' के अंतर्गत, संस्था की महिला सदस्यों ने चौक स्थित ऐतिहासिक दक्षिण मुखी देवी मंदिर में विशेष आयोजन किया। महिला सहभागिता प्रमुख मनीला अग्रवाल के नेतृत्व में जुटीं महिला सदस्यों ने सबसे पहले मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भजन-कीर्तन किया। पूरा माहौल भक्तिमय भजनों से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद, तपती धूप और उमस से परेशान राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए बड़े पैमाने पर राहत सामग्री का वितरण किया गया। महिला विंग ने राहगीरों को पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक आम का पन्ना, बेल का रस, ताजे फल और मिठाइयां बांटीं। ठंडे पेय पदार्थ और फल पाकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में भारत विकास परिषद 'इलिट' शाखा के पदाधिकारियों और सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। संस्था के सदस्यों का कहना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इस भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाना और उन्हें राहत देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था। डिंपल अग्रवाल, योगिता, पूजा, लतिका, प्रिया वंदिता, गरिमा, श्रुति, अर्चना, नमिता, रीना, अंशु, पंकज अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






