Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की किया मांग

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   बूढनपुर - आजमगढ़  l अतरौलिया थाना क्षेत्र से एक बार फिर पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने का मामला सामने आया है।...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

बूढनपुर - आजमगढ़  l अतरौलिया थाना क्षेत्र से एक बार फिर पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की घटना हुई, लेकिन स्थानीय स्तर पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
   मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम अमारी का बताया जा रहा है। पीड़ित अजय प्रजापति पुत्र बलराम प्रजापति ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह 6 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर से मिट्टी लेकर जा रहा था। इसी दौरान रोड पर सामने से आ रहे एक व्यक्ति ने रास्ते में ट्रैक्टर रोक दिया।
     पीड़ित का आरोप है कि ट्रैक्टर की किसी प्रकार की टक्कर नहीं हुई थी, लेकिन इसके बावजूद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का कहना है कि उसे लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे उसे चोटें आईं। आगे आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और किसी तरह उसकी जान बच सकी।  पीड़ित का आरोप है कि जब वह ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहा था, तभी विपक्षी पक्ष ने फोन करके 8 से 10 अन्य लोगों को बुला लिया और फिर दोबारा उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और उसके पास रखे लगभग एक हजार रुपये भी छीन लिए गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।अजय प्रजापति का कहना है कि उसने उसी दिन स्थानीय थाना अतरौलिया में लिखित शिकायत भी दी  लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।अब पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए जान-माल की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।









  



close