Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी दिलाने हेतु फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर ठगी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l थानाध्यक्ष रानी की सराय के निर्देशन में थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l थानाध्यक्ष रानी की सराय के निर्देशन में थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.05.2026 को थाना रानी की सराय पर प्राप्त लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के संबंध में मु0अ0सं0 123/2026 धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(4), 340(2), 61(2), 351(3), 352 बीएनएस बनाम विद्यासागर, राहुल कुमार, वीरेन्द्र यादव, राकेश यादव, प्रदीप यादव एवं मुन्ना शर्मा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। व0उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल कुमार, राकेश यादव एवं प्रदीप यादव दिलौरी खेल मैदान के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धनराशि लेकर फर्जी निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करते थे। तीनों अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी सफाई न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही गयी।









  



close