जमीन के बैनामे में फर्जीवाड़ा कर धनराशि हड़पने के मामले में पुलिस को मिली सफलता सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l थाना बिलरियागंज पुलिस ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.04.2026 को थाना बिलरियागंज पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर वादिनी की जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा कराने, बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी खाता खुलवाकर उसमें बैनामे की धनराशि ट्रांसफर कराने तथा धनराशि निकाल लेने के संबंध में मु0अ0सं0 90/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि बनाम शाह आलम, सादिक एवं अज्ञात बैंक कर्मियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज थाना बिलरियागंज पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहल्ला गुलामी पुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जामेतुर रेहसाद मदरसा के पास पहुंचकर घेराबंदी की गयी तथा अभियुक्त मो0 शाहआलम पुत्र स्व0 बदरूद्दीन निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ हाल पता गुलामी पुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 54 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया l

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695