दुर्वासा में चल रहे हरिहरात्मक यज्ञ में उमड़ रही भक्तों की भीड़ सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। दुर्वासा धाम में मौनी बाबा आश्रम के म...
दुर्वासा में चल रहे हरिहरात्मक यज्ञ में उमड़ रही भक्तों की भीड़
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। दुर्वासा धाम में मौनी बाबा आश्रम के महंत श्री श्री 108 श्री शुभम दास जी महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे हरिहरात्मक यज्ञ में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। यज्ञाचार्य पं. हरिकेश चौबे के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किये जा रहे हवन , पूजन में वैदिक मंत्रोच्चार गूंज रहा है। हजारों भक्त गण यज्ञ मंडप की परिक्रमा, देवी देवताओं का पूजन और श्री राम कथा सुन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इस अवसर पर कथा वाचिका मानस चातकी सुरभि जी ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों का दर्पण है। इसमें दिए गए सार्वभौमिक सिद्धान्त सभी धर्मों के लिए महत्त्वपूर्ण हैं , जिसका अनुसरण कर हर धर्म को मानने वाले अपना कल्याण कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि मानस में कर्तव्यनिष्ठा, आदर्श , मर्यादा, आचरण, पारिवारिक प्रेम और परोपकार जैसे मूल्यों पर जोर दिया गया है, जो मानवता और भक्ति के लिए आवश्यक है। उन्होंने श्री राम जन्म का मनोरम वर्णन करते हुए अपने संगीतमय प्रवचन से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। यज्ञाधीश यज्ञकर्ता शुभम दास जी महाराज ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर फौजदार सिंह, पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, अंकित महाराज, लक्ष्मण दुबे, रासबिहारी सिंह प्रधान, राममिलन सिंह, कुलबुल सिंह, रामाशीष तिवारी, सुभाष शास्त्री,हरिद्वार सिंह, हरिनाथ शास्त्री, दिवाकर सिंह,प्रेमचंद गिरी, दयाशंकर उपाध्याय, प्रदीप दास , प्रभुनाथ सिंह, कृष्णा पाठक,राजेन्द्र राय, जनार्दन सिंह, उमाशंकर मिश्रा, रवि पांडेय आदि मौजूद थे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






